
नमस्कार: झारखंड में सबसे अधिक चर्चित योजनाओं में एक Mukhyamantri Maiya Samman Yojana पर फिर एक बार हेमंत सरकार बड़ा धमाका करने वाली है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने झारखंड की महिलाओं की सौगात देने की तैयारी पूरी कर ली है। सभी लाभुक महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है. बकाया पैसे यानि पूरे 3 महीने की किस्त 7,500 रुपए एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक अकाउंट में आज जारी करेगा. श्री Hemant Soren जी, मुख्यमंत्री। बाहा पर्व और महिला दिवस के शुभ अवसर पर. बाकी और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को आगे देखें|
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, नई आदेश जारी
आज 8 मार्च 2025 महिला दिवस के दिन खाते में झारखंड के 56 लाख मंईयां के खाते में एक साथ तीन किस्त की राशि (7500 रुपये) खाते में भेजने की तैयारी पूरी कर ली है. इसको लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है.
56 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाएगी राशि
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana, विभागीय सूत्रों के अनुसार, फिलहाल 56 लाख उन महिलाओं के खाते में राशि जाएगी, जिनकी आधार सीडिंग बैंक खाते से हो चुकी है तथा जिनका सत्यापन हो चुका है। जिनका आधार अभी तक बैंक खाते से नहीं जुड़ा है, उन्हें होल्ड पर रखा गया है। सत्यापन के बाद उनके खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी।
त्योहार में महिलाओं को मिलेगी खुशी
मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसको लेकर झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में सवाल उठाया था।
जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि Mukhyamantri Maiya Samman Yojana की राशि होली से पहले भेजी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को महिला दिवस है, होली का त्योहार भी है और रमजान का महीना भी चल रहा है। त्योहार में महिलाओं के चेहरे पर खुशियां होगी। सभी को पता है कि कुछ त्रुटियों की वजह से पैसा नहीं भेजा जा रहा था। उसे ठीक किया जा रहा है। होली से पहले उक्त राशि भेज दी जाएगी।
अनुमान:
झारखंड सरकार की यह एक अहम योजना है, जो महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करती है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको Mukhyamantri Maiya Samman Yojana की स्थिति और नई जानकारी मिली होगी। इसी तरह के हर रोज अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करें|