Maiya Samman Yojana | नई जनकारी, अब इन 18 लाख महिलाओं को 10,000 रूपए मिलेंगे पुरे चार महीने के 2025

INFO MIRROR

Maiya Samman Yojana

झारखंड सरकार की Maiya Samman Yojana के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने घोषणा की है कि ईद, सरहुल, और रामनवमी, के अवसर पर 18 लाख महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी. यह राशि योजना के तहत लंबित चार किस्तों की होगी. लंबे समय से योजना के लाभ से वंचित रह गई महिलाओं को इस घोषणा से बड़ी राहत मिलेगी.

Maiya Samman Yojana: जल्द आएंगे चार महीने की किस्त

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Maiya Samman Yojana के अंतर्गत लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है। और अब (जनवरी, फरवरी और मार्च) के तिन किस्त एक साथ 7500 रूपए बैंक अकाउंट में भेजी जा रही हैं। परंतु इस योजना में लगभग 18 लाख महिलाओं को तिन महीने का किस्त 7500 रूपए नहीं मिले हैं और वे अभी भी इस भुगतान का इंतजार कर रही हैं। सरकार ने इन लाभार्थियों के लिए घोषणा कर दिया हैं।

Maiya Samman Yojana: को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की

इससे पहले, होली के मौके पर 38 लाख लाभुकों के खातों में तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये भेजे गए थे. लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं ऐसी थीं, जिनके खाते में यह पैसा नहीं पहुंचा. इससे वे चिंता में पड़ गईं कि कहीं उनका नाम योजना से हटा तो नहीं दिया गया या फिर किसी तकनीकी कारण से पैसा रुका हुआ है. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष का आरोप है कि योजना की शुरुआत में चुनावी फायदे के लिए 56 लाख महिलाओं को पैसा दिया गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हें ठगने का काम किया गया. विपक्ष का कहना है कि सरकार इस योजना वादे को ठीक से निभाएं|

Maiya Samman Yojana: किन्हें मिलेगा चार महीने की किस्त का लाभ?

सरकार ने उन सभी लाभुकों के खातों में चार महीने Maiya Samman Yojana की राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा|

  • जिनका बैंक खाता आधार से लिंक्ड है।
  • जो Maiya Samman Yojana की योग्यता पूरी करते हैं।
  • जिनका नाम फर्जी लाभुकों की सूची में शामिल नहीं है।

करीब 18 लाख पात्र महिलाओं को जनवरी, फरवरी, मार्च, और अप्रेल Maiya Samman Yojana की राशि भेजी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

अनुमान:

Maiya Samman Yojana के अंतर्गत वंचित लाभुकों को चार महीने के 10000 रुपए जल्द ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की इस पहल से 18 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। यदि आप इस योजना के लाभुक हैं और अभी तक राशि नहीं मिली है, तो अपने बैंक खाते की जानकारी और आधार लिंकिंग की स्थिति अवश्य जांच लें। इसी तरह के हर रोज अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो जरूर करें|

info mirror about us

Leave a Comment