
नमस्कार: Maiya Samman Yojana की लाखों पात्र महिलाओं के लिए खुशखबरी है कि मंईयां सम्मान योजना की 6ठी 7वीं और 8वीं किस्त की राशि 15 मार्च से पहले जारी होगी। उनके बैंक में एक साथ 7,500 रुपये आएंगे। मंत्री ने इसकी घोषणा की है। यानी कहें तो इस बार झारखंड की गरीब महिलाओं की होली अच्छी मनेगी। बता दें कि झारखंड में बजट सत्र भी चल रहा है। सभी का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। बाकी और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को आगे देखें|
Maiya Samman Yojana अगली किस्त कब होगी जारी
Maiya Samman Yojana झारखंड की लाखों पात्र महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, 15 मार्च से पहले मंईयां सम्मान योजना की 6ठी 7वीं और 8वीं किस्त की राशि जारी होगी। बैंक में एक साथ 7,500 रुपये आएंगे। विधानसभा ने इसकी घोषणा कर दी।
लाखों महिलाओं दिसंबर के बाद से नहीं मिली किस्त की पैसे
बता दें कि मुख्यमंत्री Maiya Samman Yojana की तीन किस्त की राशि सभी पात्र महिलाओं को दिसंबर माह के बाद से नहीं मिली है। बता दें कि योजना की शुरुआत में महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 की राशि मिलती थी। जिसे झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के दौरान बढाकर प्रतिमाह 2,500 रुपया कर दिया था। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि राशि बढ़ने के बाद से अब तक केवल एक बार ही 5वीं किस्त मिली है।
लाखों महिलाओं को होली से पहले मिल जाएगी खुशखबरी
मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च से पहले तक Maiya Samman Yojana की सभी पात्र महिलाओं के बैंक में दिसम्बर जनवरी और फरवरी महीने की राशि भेज दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही यह राशि भी सभी पात्र महिलाओं के बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
अनुमान:
झारखंड सरकार की एक अहम योजना है, जो महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करती है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको Maiya Samman Yojana की स्थिति और नई जानकारी मिली होगी। इसी तरह के हर रोज अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करें|